गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया जमशेदपुर,पूर्व पत्रकार पर चलायी गोली,जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले में इन दिनों अपराधियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जहां शहर से सटे डिमना लेक (बोड़ाम क्षेत्र) के पास पूर्व पत्रकार सह कारोबारी आशुतोष ओझा को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। आपको बता दे कि घायल आशुतोष ओझा मानगो के टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले है। जानकारी के अनुसार वह मानगो के डिमना लेक के पास लगे हाट बाजार में अपने दो साथी के साथ गए थे। इसी बीच कही से दो अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और उस पर पीछे से फायरिंग कर दी। गोली आशुतोष के पीठ पर जा लगी,घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले। उसके बाद आशुतोष के साथ आये उनके साथियों ने किसी तरह से उसको एक गाड़ी में बैठाते हुए लहूलुहान हालत में एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां से आशुतोष को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान की कोशिश जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!