जमशेदपुर :गुरुवार को झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का बुलडोजर जमकर गरजा। आदित्यपुर में मुख्य सड़क और सर्विस लेन का अतिक्रमण कर बनायी गयीं अस्थायी दुकानों पर गुरुवार को नगर निगम का बुलडोजर चला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हल्के विरोध के बीच सुबह 11 से शाम चार बजे तक चले अभियान में लगभग डेढ़ सौ अस्थायी फुटपाथी दुकानों को हटा दिया गया।
सबसे पहले थाना रोड में अभियान चला, जिसके बाद दोपहर 2 से मुख्य मार्ग के फुटपाथ और सर्विस लेन में बुलडोजर चलाकर पक्के और अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया गया। सबसे पहले इस अभियान में थाना रोड में करीब सौ दुकानों को हटाया गया। वहीं, कुछ को मोहलत भी दी गयी।