तेतुलमारी थाना प्रभारी करते है खुद की मनमानी , नही दर्ज करते एफआईआर, अभद्र ब्यवहार कर अभियुक्तों का करते सपोर्ट।

तेतुलमारी थाना प्रभारी करते है खुद की मनमानी , नही दर्ज करते एफआईआर, अभद्र ब्यवहार कर अभियुक्तों का करते सपोर्ट।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास : विगत 27/11/2024 को तेतुलमारी थाना अन्तर्ग स्टेशन रोड तेतुलमारी के निवासी परशुराम सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह को उसके घर मे ही घुस कर उसके चचेरे भाई रिशु सिंह ने कट्टा से जान मारने की नियत से माथा एवं सर पर वार किया और राज कुमारी देवी ने चाक़ू से बाया हाथ में वार किया जिसे बीच की उंगली कट कर लहूलुहान हो गया एवं शिखा सिंह ने लोहे के रड़ से सर पर प्रहार किया जिससे लहु-लुहान होकर घायल अवस्था में जमीन पर गिर गया एवं उसके पॉकेट से 15,000/- (पन्द्रह हजार) रूपया नगद एंव गले से सोने का चैन निकाल लिया जब वह चिल्लाने लगा तो वे सभी लोग उसे घायल अवस्था में छोडकर वहाँ से भाग गए आवाज सुनकर पंकज सिंह के बड़े भाई पप्पु सिंह ने तेतुलमारी थाना में इसकी सूचना दिये और कुछ देर के बाद थाने की गस्ती दल ने पंकज सिंह को घायल अवस्था में उठाकर SNMMCH धनबाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

29/11/2024 को समय करीब- 12:40 बजे अप्राहन में SNMMCH में सरायढ़ेला पुलिस के समक्ष जीवन एवं मरन की स्थिति पंकज सिंह ने अपना बयान सरायढेला थाना को दिया जिसे तेतुलमारी थाना को अग्रसित किया गया ।

पंकज सिंह के पिता परशुराम सिंह का कहना है कि इतना कुछ होने के बाद भी तेतुलमारी थाना के द्वारा उनलोगों के विरूद्ध कोई कारवाई नहीं की गई और न ही F.I.R. दर्ज किया गया। जब भी मैं थाना प्रभारी को उनलोगों के विरूद्ध कानूनी कारवाई करने हो कहता हूँ तो थाना प्रभारी के द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और मुझे थाना से भगा दिया जाता है और वे सभी अभियुक्त खुलेआम घुम रहे है और पुनः हमला कर पुरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दे रहे है। लेकिन तेतुलमारी थाना प्रभारी की ओर से उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही हो रही जिसके कारण आज मुझे दुबारा वरीय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा को इसकी सूचना लिखित रूप से देनी पड़ी और मीडिया का सहारा लेना पड़ा ताकी कल को मेरे ओर मेरे बेटो के साथ कोई भी अपिर्य घटना होती है उसके जिमेवार ये तीनो अभियुक्त होंगे : परशुराम सिंह।

About Author

error: Content is protected !!