खरखरी के ग्रामीणों ने हिल टॉप कंपनी का किया विरोध

मधुबन थाना क्षेत्र अन्तर्गत खरखरी बस्ती के बाउरी टोला में बंटी बाउरी के नेतृत्व में ग्रामीणों कि एक बैठक की गई जिसमें खरखरी कोलियरी भूमिगत खदान को एमडीओ मोड के माध्यम से खरखरी कोलियरी को निजी कंपनी हिलटॉप को दिए जाने के बाद उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने एक रणनीति के तहत हिलटॉप कंपनी को एक लिखित आवेदन देने की निर्णय लिया गया।हिलटॉप कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवकों को स्थानीयता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाने, पानी बिजली पहले की तरह ही बहाल रखने संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति बनाई गई। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि यदि आउटसोर्सिंग कंपनी हमारी मांगों को नहीं मानतीं है तो हम लोग एकजुट होकर कंपनी का चक्का जाम करेंगे तथा खरखरी चानक पर आंदोलन करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से सुभाष बाउरी,जयराम बाउरी, रूपलाल बाउरी,मागन बाउरी, श्याम बाउरी,सुनिल बाउरी, सागर बाउरी,मोनजेश बाउरी, विशाल बाउरी, नारायण बाउरी,मानिक बाउरी ,निवेश बाउरी, अर्जुन बाउरी के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!