जब चौकीदार ही चोर हो तभी तो जमडीहा और अंधेरी में कोयला तस्करों का दौर है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महुदा थाना क्षेत्र के जमडीहा में अवैध कोयला की तस्करी शुरू, पहरेदार 15000 रूपये प्रत्येक ट्रक वसूलने में व्यस्त, दूसरी और अंधारी में खनन की भी हुआ तैयारी पूरी।
महुदा :- धनबाद जिला के महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमडीहा और अंधेरी पुल के ऊपर अवैध कोयला की खनन शुरू किया गया है। बताया जाता है कि जमडीहा में अवैध कोयला का खनन तस्करों द्वारा शुरू कर दिया गया है वही अंधारी नदी पुल के ऊपर में कुछ अवैध खनन में से पानी की निकासी कर खनन की तैयारी में कोयला तस्कर लग गए है। मालूम हो कि उक्त स्थानों में जिला प्रशासन के दबाव के कारण कोयला के अवैध खनन को बंद कर दिया गया था।
लेकिन कोयला तस्कर और सिंडिकेट के लोगों द्वारा दोबारा कोयला के अवैध उत्खनन को चालू करके पुलिस प्रशासन को तस्कर चुनौती दे रही है। वहीं बीसीसीएल और धनबाद जिले में बने टास्क फोर्स द्वारा क्षेत्र की निगरानी रखे हुए है।
फिर भी कोयला तस्करों का मनोबल सातवें आसमान पर है और बिना डर भय के अवैध रूप से खनन कर कोयला की तस्करी की तैयारी कुछ जगहों में जारी है, सूत्र बताते है पहरेदार 15 हजार रूपये प्रत्येक ट्रक वसूलने में व्यस्त होने के कारण ही कोयला तस्करों ने बीसीसीएल के बंद पड़े मुहाने को खोलकर कोयला का उत्खनन करने का दुस्साहस कर रहे है।
कुछ जगहों में तस्करी चालू कर दिया गया है। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में कोयला की तस्करी की जाती है वही ट्रकों में कोयला को लोड कर दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। इस कारोबार में बाहर के लोगों का जमावड़ा गांव में होने से ग्रामीण परेशान है।