धनबाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कतरास :-जनता मजदूर के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम तेतुलिया स्थित संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रोहित यादव के आवासीय कार्यालय पहुंचे. यहां पहुंचने पर श्री यादव व उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन को मनमाना रवैये को बदलना होगा. प्रबंधन कंपनी का कार्य करे. किसी का एजेंट बनकर काम न करें, अन्यथा संघ ठोस कदम उठायेगा. कहा कि चुनाव के बाद संघ की रणनीति पर चर्चा करने पहुंचे थे. संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि वह संघ की नीति व सिद्धांत पर काम करेंगे. प्रबंधन की दोरंगी नीति को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बीसीसीएल एरिया 1 से 5 तक किसी भी सूरत में मनमानी चलने नहीं देंगे. मौके नंदकिशोर सिंह, पप्पू दुबे, पप्पू साव आदि थे.