हाथरस। एक बार जनपद में पोजेटिव केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। कल रात 7 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिनमें सासनी क्षेत्र से 4 , हाथरस जंक्शन से 2 व हाथरस नगर से एक है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सासनी क्षेत्र के धोबियान मोहल्ले में 4 पॉजिटिव पाये गये हैं। जिनमे एक 70 साल के वृद्ध पुरुष, 58 साल की एक महिला, 27 साल का 1 युवक व 26 साल का युवक है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के पास स्थित नई बस्ती में एक 22 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उक्त युवक ने नोएडा में 23 जुलाई को अपनी जांच कराई थी जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है। वहीं हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौ के पास स्थित गांव नहरोई में एक 38 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, इनका रेपिड किट टेस्ट हुआ था। जबकि नगर के नवीपुर खुर्द का एक 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, इनका भी रेपिड किट टेस्ट हुआ था। अब जनपद में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 34 हो गयी है । कुल संक्रमित मामले 246 है, जबकि 4 लोगों की मौत भी हो गई है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!