घायलों में अधिकांश सिमडेगा निवासी है। जिनमें 55 वर्षीय विनीता कुमारी, 29 वर्षीय वनिका केरकेटा, 42 वर्षीय सुषमा टेटे और 60 वर्षीय कैथरीना बोदरा शामिल हैं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के केतारी मोड़ के पास आज शुक्रवार की दोपहर एक यात्री बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दर्जनों यात्री घायल (Injured) हो गए।
घायलों में अधिकांश सिमडेगा निवासी है। जिनमें 55 वर्षीय विनीता कुमारी, 29 वर्षीय वनिका केरकेटा, 42 वर्षीय सुषमा टेटे और 60 वर्षीय कैथरीना बोदरा शामिल हैं।
ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिमडेगा से रांची जा रही चंद्रलोक नामक बस तोरपा में कुछ यात्री छोड़ने के बाद फिर से रांची के लिए रवाना हुई।
बाबा आमरेश्वर धाम पहुंचने से पहले केतारी मोड़ के पास बस ने ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बस के अंदर यात्री गिर गए, जिससे कई को चोटें आईं।
इधर घटना की सूचना मिलते ही तोरपा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से तोरपा रेफरल अस्पताल और खूंटी सदर अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।