निमियाघाट बेहतरीन थाना, गृह मंत्री ने दिया पुरस्कार

गिरिडीह के निमियाघाट थाना को इस साल के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में चुना गया है। इस थाने के तत्कालीन थानेदार राणा जंग बहादुर को ओडिशा के भुवनेश्वर में सम्मानित किया। उन्हें यह पुरस्कार आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से दिया गया। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की टीम हर साल देश भर के विभिन्न जिलों के विभिन्न थानों का जायजा लेती है। इसमें यह देखा जाता है कि पुलिस आम लोगों के साथ कैसा बर्ताव करती है, थाना परिसर की साफ-सफाई कैसी है, थाने में आने वाले आगंतुकों के बैठने की क्या व्यवस्था है। लॉकअप कैसा बनाया गया है, पुलिस कर्मियों के फिट रहने के लिए किस तरह की व्यवस्था की गई है, बाथरूम है या नहीं, दिव्यांगों के लिये किस तरह की व्यवस्था है, अनुसंधान करने वाले पदाधिकारियों के लिए अलग से कक्ष, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी की क्या व्यवस्था की गई है? इसका निरीक्षण करने के बाद टीम द्वारा थाने को अंक दिये जाते हैं, जिसके बाद सर्वश्रेष्ठ थाने का चयन किया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम ने जब निमियाघाट थाने का निरीक्षण किया तो यहां ऐसी सारी व्यवस्थाएं पाई गईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!