मंगल मुंडा के निधन पर, पीएम, सीएम सहित कई नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची : धरती आबा बिरसा मुंडा के वशंज मंगल सिंह मुंडा का देरा रात करीब 12.30 बजे निधन हो गया. मंगल मुंडा ने रिम्स में अंतिम सांस ली. उनके निधन से आदिवासी समुदाय के लोगों में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार खूंटी के उलिहातु गांव में होगा. बता दें कि 25 नवंबर को मंगल मुंडा खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र स्थित पीडिहातु मोड़ के पास सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे. एक यात्री वाहन की छत से गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी. खूंटी के सदर अस्पताल में उनका शुरुआती इलाज किया गया था. इके बाद बेहतर इलाज के लिए उनको मंगलवार को रिम्स लाया गया था. डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था, जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिम्स पहुंचकर सीएम ने मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित किया

सीएम हेमंत सोरेन ने धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. सीएम हेमंत सोरेन आज रिम्स पहुंचे और दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. हेमंत सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना भी दिया. साथ ही उन्होंने मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया.

एक्स पर पोस्ट शेयर कर मंगल मुंडा के निधन पर किया शोक व्यक्त

सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

About Author

error: Content is protected !!