राची: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रांची पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेताओं का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया. वहीं इन नेताओं की अगुआई कल्पना सोरेन ने की. राहुल गांधी से लेकर इंडि गठबंधन के सभी टॉप लीडरों का स्वागत किया. उन्हें मंच तक लेकर गईं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. इसी तरह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तमिलनाडू के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन का भी भव्य स्वागत किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!