दिल्ली में बुलडोजर ऐक्शन; इस इलाके में हटाया गया अवैध कब्जा, कल भी चला था अभियान

नयी दिल्ली : दिल्ली में बुलडोजर ऐक्शन; इस इलाके में हटाया गया अवैध कब्जा, कल भी चला था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी ने एकबार फिर ऐक्शन शुरू कर दिया है। एमसीडी ने सोमवार को भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। अब मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ उसकी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क से नगर निगम ने अतिक्रमण हटा दिया। निगम के शाहदरा उत्तरी जोन में फुटपाथ पर लंबे समय से अवैध कब्जा था।

स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में निगम प्रशासन को शिकायतें भी की थीं। इस कार्रवाई के दौरान बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। कार्रवाई में जेसीबी मशीनों के जरिए अतिक्रमण को हटाते हुए सामान को जब्त किया गया। इस दौरान निगम के विभागों के अधिकारी, कर्मचारी के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

इससे पहले दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को शाहदरा उत्तरी और दक्षिण जोन में अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाया था। एमसीडी ने शाहदरा उत्तरी और दक्षिण जोन में सड़कों से अतिक्रमण को हटाया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एमसीडी ने सोमवार को वार्ड-218 सुंदरनगरी के कब्रिस्तान रोड से लगभग आधा किलोमीटर तक सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।

इसके साथ ही एमसीडी के अधिकारियों ने न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास भी अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ी एवं अस्थाई दुकानों को हटवाया। शाहदरा उत्तरी जोन के उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री के निर्देश पर निगम की जनरल ब्रांच, आरपी सेल, जूनियर इंजीनियर रखरखाव व दिल्ली पुलिस की टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त शाहदरा दक्षिण जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भी अवैध कब्जे को हटाया गया।

About Author

error: Content is protected !!