Kalubathan : कालूबथान ओपी क्षेत्र के खोखरा पहाड़ी गांव निवासी उत्तम गोराई के घर में रविवार देर रात भीषण डकैती हुई. अपराधियों ने परिवार के लोगों को हथियार का भय दिखाकर 1 लाख 93 हजार रुपए नकद समेत करीब 5 लाख रुपये के जेवरात लूटकर चलते बने. पुलिस मामले छानबीन में जुट गई है. गृहस्वामी उत्तम गोराई ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे छत के दरवाजे के रास्ते अपराधी घर में घुस आए और हथियार का भय दिखाकर मुझे कब्जे में ले लिया लिया और मारपीट भी की. फिर, घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया. करीब एक घंटा तक अपराधियों ने लूटपाट की. उनलोगों ने दो मोबाइल छीनकर क्षतिग्रस्त कर दिया. अपराधियों के जाने के बाद कालूबथान ओपी पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सोमवार तड़के करीब 3:00 बजे पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली. ओपी प्रभारी नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच चल रही है. बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!