हथियारबंद उग्रवादियों की हिमाकत, चतरा में क्या कर डाला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चझारखंड
तरा: हथियारबंद उग्रवादियों ने बीती रात एक पोकलेन मशीन और एक हाइड्रा मशीन को फूंक डाला। ये दोनों मशीनें चतरा के शिवपुर-कठौतिया रेल लाईन के निर्माण में लगी आईएससी कंस्ट्रक्शन कंपनी के टंडवा थाना क्षेत्र के बुकरू गांव स्थित ब्रिज संख्या 103 के निर्माण में लगी थी। उग्रवादियों के इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में दहशत है। वहीं, पुलिस उग्रवादियों को दबोचने के लिये छापेमारी कर रही है।
वारदात की फाली खबर वर्करों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने वर्करों के सहारे घंटों मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन में लगी आग को तो बुझा लिया लेकिन पोकलेन मशीन में लगी आग को बुझाने में वे असफल रहे, जिससे पोकलेन मशीन जलकर बर्बाद हो गया। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात्रि छह से अधिक हथियारबंद उग्रवादी पहुंचे और आगजनी की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के बाद आगजनी की घटना में शामिल उग्रवादियों के धड़-पकड़ को लेकर अभियान में जुट गईयीहै। घटना को अंजाम देने वाले उग्रवादियों ने घटनास्थल पर PLFI के नाम पर हस्तलिखित पोस्टर भी छोड़ा है, जिसमें संवेदक सहित कोयला कारोबारियों को धमकी दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुटी