Ranchi: पांच दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को ED की टीम ने बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया. जिसके बाद कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया है. अब तक की पूछताछ में ED को यह जानकारी मिली है कि बांग्लादेशी मूल के लोगों को झारखंड में घुसपैठ कराने के सिंडिकेट में कौन-कौन शामिल है. एजेंसी ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें – रॉनी मंडल, समीर चौधरी, पिंटू हलधर और पिंकी बासु का नाम शामिल है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!