तीन लोगों की मौत, छपरा और सुपौल मे सड़क हादसे में…..

Saran : सारण जिला स्थित भेल्दी थाना इलाके के कटसा चौक के पास मुजफ्फरपुर-छपरा एनएच 722 पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. यहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया. दुर्घटना में दोनों की मौत हो गयी. ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुपौल में भी सड़क हादसा, एक की मौत

दूसरी ओर, सुपौल में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी. सुपौल सदर थाना इलाके में तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. उसकी पहचान सदर थाना क्षेत्र के बिसनपुर वार्ड 3 निवासी मो कासिम (54) के रूप में हुई है .इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया और रोड जाम कर दिया. बाद में प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया. घ़टना की जानकारा मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया कासिम बस चालक था. आज शुक्रवार सुबह वह घर से बाइक लेकर सुपौल आ रहा था, तभी करिहो के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया.

About Author

error: Content is protected !!