Ranchi: इस बार के विधानसभा चुनाव में 64 सीटों पर 2019 के मुकाबले अधिक वोटिंग हुई है. इसमें 19 सीटें ऐसी हैं, जिसमें तीन फीसदी से 6.81 फीसदी अधिक वोटिंग हुई है. 2019 के मुकाबले खूंटी में 6.81 फीसदी अधिक मतदान हुआ है. इसके अलावा खरसांवा में 6.24 , घाटशिला में 5.82, तमाड़ में 5.57, खिजरी में 5.1, छत्तरपुर में 4.83 , मांडर में 4.58, कोडरमा में 4.44, सरायकेला में 4.25, सिमडेगा 4.17, पोटका में 4.18 और सिमरिया में 4.04 फीसदी अधिक मतदान हुआ. इसके अलावा गिरिडीह, हजारीबाग, रांची,बरही, कोलेबिरा, गढ़वा और चतरा में 2019 के मुकाबले तीन फीसदी से अधिक मतदान हुआ.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!