गोलीबारी की घटना से थर्राया इलाका,एक घायल,जांच में जुटी पुलिस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार के जहानाबाद में लगातार आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने की बात भी किया जा रहा है,लेकिन अपराधियों का मनोबल काफी बढा हुआ है। इसी क्रम में जहानाबाद में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है,जिसमे एक व्यक्ति को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार सिकरिया थाना क्षेत्र के कुमहवॉं गांव निवासी कुंदन कुमार दवा लेकर जहानाबाद से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही दाउदपुर मोड़ के समीप वह पहुंचा की पहले से घात लगाए हुए बैठे अपराधियों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा दी। जिसके बाद उनलोगों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी,जिस दौरान कुंदन कुमार के हाथ में गोली लग गयी। जिसके बाद कुंदन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में घायल व्यक्ति के परिजन चिंटू कुमार ने बताया कि गांव में अपना ही गोतीया के साथ कई महीनों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। जबकि गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। इलाके में रहनेवाले लोगों ने मांग किया है कि अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों की गिरफ्तारी किया जाए।