58.22 फीसदी वोटिंग, मुकेश अंबानी, शाहरुख, सलमान, अक्षय, रणवीर, माधुरी ने डाला वोट

Mumbai : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में  पांच बजे तक 58.22 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा गढ़चिरोली में 62.99 प्रतिशत  और सबसे कम जलगांव में 40.62 प्रतिशत मतदान हुआ है. इससे पहले  दोपहर 3 बजे तक 45.53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गयी थी.  1 बजे तक राज्य में 32.18 फीसदी मतदान हुआ था. महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. आज मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सहित उद्योगपति भी वोट देने पहुंचे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया.  उनके साथ उनके बेटे अनंत अंबानी और रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी मौजूद रहीं. सभी ने वोट डाले.

सलमान खान, रणवीर कपूर  माधुरी दीक्षित ने डाला वोट

फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो सलमान खान, सलीम खान, सैफ अली खान, करीना, माधुरी दीक्षित,  शाहरुख खान  अक्षय कुमार, सुनील सेट्ठी, रणवीर कपूर , संजय कपूर, रोहित सेट्ठी, चंकी पांडे, श्रद्धा कपूर कई अन्य सेलिब्रिटी वोट देने पहुंचे.

About Author

error: Content is protected !!