लड़की से लड़का बन रचाई शादी,गांव में खुली पोल तो मचा हड़कंप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार के सीतामढ़ी में नानपुर थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है,जहां 21 वर्षीय लड़की ने अपनी दोस्त के साथ शादी रचाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए पहले तो अपना हार्मोन चेंज कराया और फिर अपनी दोस्त से शादी से कर ली। आपको बता दे कि मुस्लिम परिवार में जन्मी लड़की दरभंगा जिले के एमकेएस कॉलेज चंदौना से संस्कृत भाषा में ऑनर्स की है। जबकि उसकी प्रेमिका पुपरी थाना क्षेत्र की रहनेवाली है,जिसने प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय से इंटर की पढ़ाई पूरी की है। दोनों का प्रेम-प्रसंग पिछले चार सालों से चल रहा था,फिर अचानक दोनों घर से भाग गए और बिहार के बाहर नौकरी करने लगे। इस दौरान दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। इस बीच पहले तो एक ने अपना हार्मोन चेंज कराया औऱ जब उसकी आवाज बदल गई और मूंछें निकल आई,तो दोनों ने शादी कर ली। लेकिन दोनों जब अपने गांव आकर अपना शैक्षणिक प्रमाण-पत्र लेकर दोबारा बाहर जाने की तैयारी में थे,तभी पुपरी थाना क्षेत्र की रहनेवाली लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी मिल गई। फिर क्या होना था,लड़की की मां सैकड़ों ग्रामीणों के साथ लड़की से लड़का बने छात्र के घर पहुंचकर बवाल मचा दिया। जब नानपुर थाना प्रभारी को इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस बल को भेजकर दोनों को थाने बुलाकर मामले को शांत कराते हुए पुलिस ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।