सड़क पर मिली 3.50 लाख पुलिस को सौंपा,दो युवकों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड : सरायकेला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एस टाईप चौक के समीप दो युवकों ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। जहां एस टाइप चौक के समीप आदित्यपुर श्रीनाथ ग्लोबल निवासी रेडियो जॉकी के आरजे अभय और जमशेदपुर के कदमा निवासी आनंगा कर्मकार को 3.50 लाख रुपये सड़क पर पड़े मिले और दोनों ने उन पैसों को स्थानीय निवर्तमान पार्षद सुधीर कुमार सिंह को बुलाकर सौंप दिया। सुधीर कुमार सिंह ने तत्काल इसकी जानकारी आदित्यपुर थाने को दी। जहां मौके पर पहुंची आदित्यपुर पीसीआर की टीम ने पैसों को बरामद करके अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर यह पैसे किसके हैं। वहीं इस बात की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली सभी ने दोनों युवकों के ईमानदारी की भूरी- भूरी सराहना की। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरजे अभय ने बताया कि वह उक्त मार्ग से गुजर रहे थे,तभी रास्ते में उन्हें नोटों की गड्डियों से भरी बैग मिली। इसी क्रम में टाटा पावर के कर्मचारी कदमा निवासी आनंगा कर्मकार भी वहां से गुजर रहे थे। उन्हें भी रास्ते में नोटों से भरी गड्डियां मिली। दोनों ने मिलकर जब पैसे गिने तो यह रकम 3.50 लाख के करीब थे। इस संबंध में आदित्यपुर पीसीआर वैन के अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों के ईमानदारी की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी जाएगी,इसके साथ ही उन्हें सम्मानित करने की अनुशंसा भी की जाएगी।