चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बाइक से मिले 63 हजार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चिरकुंडा: विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र में लगातार वाहन जांच जारी है। बराकर पुल के समीप चिरकुंडा चेकपोस्ट पर चिरकुंडा पुलिस व एफएसटी की टीम ने रविवार अहले सुबह वाहन जांच के दौरान बाइक से 63 हजार रूपया मिला।इस संबंध में थाना प्रभारी रामजी राय ने कहा कि मामले की जांच संबंधित अधिकारी को सौप दिया जाएगा।
चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान जुनकुदर फाटक निवासी धनंजय कुमार बाइक से बराकर से चिरकुंडा आ रहे थे। इसी दौरान उनके पास से 63 हजार रूपया मिला।धनंजय ने बताया कि वे बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित एक व्यवसायी के यहां काम करते हैं।मौके पर दंडाधिकारी बुद्धदेव मांझी,एएसआई बीरस तिग्गा,एंजय किस्कू आदि थे।