हिमंता: इरफान और आलमगीर का कोई वजूद नहीं

Ranchi: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सह झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को जामताड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया. हिमंता ने कहा कि इरफान अंसारी और आलमगीर आलम का कोई वजूद नहीं है. इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के खिलाफ अर्मयादित टिप्पणी की, पर हेमंत सोरेन चुप रहे. कहा कि हमलोग एक रहेंगे तो इरफान अंसारी कभी भी यहां से चुनाव नहीं जीत पाएगा. समाज के बंटने के कारण इरफान अंसारी और आलमगीर आलम जैसे लोग राज करते हैं. हमलोग एक रहेंगे तो किसी मां के लाल में इतनी हिम्मत नहीं है कि रामनवमी का जुलूस रोका जाए. हमें कोई हरा नहीं सकता. इरफान अंसारी को वोट देने से पहले ये सोच लें कि हमारे घर में भी बेटी है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!