यह हमारे भगवान का अपमान”, दिल्ली में बिरसा मुंडा चौक नामकरण पर CM हेमंत ने जताई आपत्ति
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस पर मुख्यमंत्रि हेमंत सोरेन ने आपत्ति जताई है। उन्होंने बस स्टॉप की तस्वीर साझा करते हुआ कहा कि इस चौक का नाम हमारे भगवान के नाम पर रखना अपमान है।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कल यानी 15 नवंबर को केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली के सराय काले खां ISBT बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक का नाम बदलकर ‘बिरसा मुंडा चौक’ कर दिया।
इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया।
लेकिन अब इस पर भी बवाल शुरू हो गई है। दरअसल इस पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने आपत्ति जताई है। उन्होंने बस स्टॉप की तस्वीर साझा करते हुआ कहा कि इस चौक का नाम हमारे भगवान के नाम पर रखना अपमान है।
उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था।
उन्होंने कहा कि सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था ? आगे उन्होंने कहा कि यह झारखंडियों समेत देश के सभी आदिवासियों, मूलवासियों का अपमान है।
हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं की इस कदम को तुरंत वापस ले और हमारे भगवान हमारे नायक को उनके प्रतिष्ठा, हमारे आस्था के अनुकूल स्थान दें।