महा गठबंधन के विशाल जनसभा को संबोधित करने नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव कार्यकर्ता हुए मायूस

महा गठबंधन के विशाल जनसभा को संबोधित करने नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव कार्यकर्ता हुए मायूस,फोन से जनता को किया संबोधन…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा :- झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से निरसा विधानसभा में KFS ग्राउंड में एक विशाल जनसभा आयोजन होना था इस सभा के मुख्य अतिथि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को संबोधन करना था सभा स्थल पर लोगों का भीड़ धीरे-धीरे शुरू हो ही रहा था तभी मंच से यह सूचना दी गई की पटना में हेलीकॉप्टर खराब होने के कारण तेजस्वी यादव कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे जिसके कारण कार्यकर्ता काफी मायूस दिखे हालांकि तेजस्वी यादव मोबाइल फोन से ही सभा को संबोधित किया और लोगों से अपील किए कि निरसा विधानसभा महागठबंधन के प्रत्याशी अरुण चटर्जी को वोट देने की अपील की मंच में उपस्थित महा गठबंधन के माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने लोगों को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश को अभी इंडी महा गठबंधन की जरूरत है। ऐसा लोकसभा चुनाव में देश के लोगों ने साबित कर दिया है। झारखंड को चलाने का सबसे जायदा समय यहां के लोगों ने भाजपा को दिया है..

रघुवर दास को पांच साल का समय मिला। मगर क्या किया राज्य की जनता ने 2019 में नकारते हुए महागठबंधन को चुना। हेमंत की सरकार ने पांच वर्षो में कोरोना काल में बाबजूद बेहतर काम किया है। ये लोग आदिवासी हित की बात करते है। जल, जंगल, जमीन की बात करते है। सिर्फ इसलिए कहते है ताकि झारखंड की खनिज सम्पदा वो हड़प कर कारपोरेट के हाथों में सौप दिया जाय। अबुआ राज की जगह पर कारपोरेट राज बनाना की योजना है। यूपी नौजवान नौकरी के लिए लगातार आंदोलन कर रहे है..

इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झारखंड में घूम रहे है। झारखंड सरकार ने महिलाओं को उचित सम्मान दिया है। वही महागठबंधन के प्रत्याशी अरुप चटर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि निरसा औद्योगिक क्षेत्र रहा है लेकिन पिछले कई दशकों से यहां के कल कारखाने बंद है यहां के युवक विभिन्न राज्यों में पलायन करने को मजबूर है जनता से अपील करूंगा कि महागठबंधन को मजबूत करें और झारखंड में सभी उद्योगों को पुनःचालू करने में सहयोग प्रदान करें..

About Author

error: Content is protected !!