कल से दो दिनों के लिए अलर्ट जारी, इन जिलों में होगा असर

कल से दो दिनों के लिए अलर्ट जारी, इन जिलों में होगा असर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची। झारखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सर्दी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। कोहरा भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर राज्‍य के उत्‍तरी भाग में स्थित जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 नवंबर, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है

14 और 15 को ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 14 और 15 नवंबर को सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

16 से 19 तक ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 16 से 19 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

इन जिलों के लिए अलर्ट
केंद्र के अनुसार राज्‍य के उत्‍तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, रांची सहित कई जिलों में देखने को मिलेगा।

इसका रखें ख्‍याल
घना कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।

About Author

error: Content is protected !!