Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगी. रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 383 में रांची एसएसपी अपने धर्मपत्नी कंचन सिंह के साथ मतदान करने पहुंचे. इस दौरान एसएसपी ने कहा कि मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और लोग उत्साहित होकर मतदान करें. वहीं एसएसपी की पत्नी कंचन सिंह ने भी आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर से निकलकर जरूर मतदान करें.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची जिला के तमाड़ विस क्षेत्र में सबसे अधिक वोटिंग
रांची जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चल रहा है. सुबह 9 बजे तक तमाड़ में 14.97%, रांची में 10.05%, हटिया में 11.3%, कांके में 10.95% और मांडर में 14.85% वोटिंग हुई है.
पहले चरण में इन 43 सीटों पर हो रही वोटिंग
पहले चरण में इन 43 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं.