अक्षरा सिंह से रंगदारी पैसे नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी…

Patna :  भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से फोन कॉल पर 50 लाख की रंगदारी की मांग की गयी है. इतना ही नहीं दो दिनों के अंदर पैसे नहीं देने पर एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने अक्षरा से रंगदारी मांगने, धमकी देने के साथ-साथ उन्हें गालियां भी दी है. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इस संबंध में बिहार के दानापुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है. शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गयी है. एक्ट्रेस को जिस नंबर से कॉल आया था, वो किसका है, इसका पता पुलिस लगा रही है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में होती है अक्षरा सिंह की गिनती

बता दें कि अक्षरा सिंह की गिनती भोजपुरी फिल्म की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में होती है. अक्षरा सिंह ने 2010 में भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से डेब्यू किया था. रवि किशन के अलावा पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. भोजपुरी के अलावा अक्षरा ने हिंदी टीवी पर भी काम किया है. 2015 में एक्ट्रेस ‘काला टीका’ और ‘सर्विस वाली बहू’ में काम किया है. अक्षरा सिंह ने ‘सुर्यपुत्र कर्ण’ और ‘पोरस’ जैसे पीरियड ड्रामा शोज में भी किये हैं.

About Author

error: Content is protected !!