लाइसेंसी रायफल के साथ युवक गिरफ्तार

Ramgarh: चोरी का लाइसेंसी रायफल के साथ एक युवक गिरफ्तार हुआ है. एसपी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी हुई लाइसेंसी राइफल को एक व्यक्ति जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के पारेबस्ती पानी टंकी के पास झाड़ियों में छुपा कर रखा है और राइफल बिक्री के लिए किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहा है. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम छापेमारी के लिए जब पानी टंकी पारेबस्ती के पास पहुंचा तो एक युवक पुलिस को देख कर तेजी से भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से घेर कर पकड़ा गया नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम शशि कुमार बताया. पकड़ाये युवक से पूछताछ करने पर वह अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर न्यूकालोनी बगीचा वार्ड नं0-03 रामगढ़ स्थित फौजी रमेश राय जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, उनके घर से चोरी करने की बात स्वीकार किया. जिसके निशानदेही पर पारेबस्ती पानी टंकी के पास स्थित झड़ियों से चोरी गया लाइसेंसी राइफल को बरामद किया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!