चिरकुंडा चेकपोस्ट पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 1 लाख 90 हजार 500 रुपये किये जब्त

चिरकुंडा चेकपोस्ट पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 1 लाख 90 हजार 500 रुपये किये जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चिरकुंडा: झारखंड में चल रही वाहन जांच के दौरान लगातार पैसे जब्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बराकर पुल के समीप अस्थायी चिरकुंडा चेकपोस्ट पर सोमवार को सन्नी वर्णवाल की बाइक जांच के दौरान एक लाख 90 हजार 500 रुपये जब्त किए गए। इस संबंध में थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया कि जब्त रुपये की जांच की जा रही है।
चेकंका पोस्ट पर मौजूद दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि व्यवसाय से संबंधित कोई ठोस कागजात नहीं होने की स्थिति में राशि जब्त की गई है। व्यवसायी सन्नी वर्णवाल की बराकर में किराना दुकान है और उनका बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया चिरकुंडा शाखा में है। वर्णवाल बाइक संख्या जेएच 10 बीए 7408 से दुकान से संबंधित बिक्री के पैसे जमा करने चिरकुंडा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा जा रहे थे। इसकी पुष्टि करने के लिए बैंक अधिकारी भी चेकपोस्ट पर पहुंचे। बैंक अधिकारी की बातों से जांच अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए और राशि जब्त कर ली गयी.जांच के दौरान दंड पदाधिकारी पंकज कुमार, बीरेंद्र कुमार अटल, उमाकांत चौबे, एएसआई सुशील कुमार, थुलु सोरेन आदि थे.

About Author

error: Content is protected !!