चिरकुंडा चेकपोस्ट पर इनोवा कार से तीन लाख रूपया बरामद।

चिरकुंडा चेकपोस्ट पर इनोवा कार से तीन लाख रूपया बरामद।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चिरकुंडा : विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी सीमा क्षेत्रो में वाहनों की जांच पड़ताल को लेकर अस्थायी चेकपोस्ट बनाया गया है। ताकि बंगाल से आने वाले सभी वहनों की जांच पड़ताल हो सके। इसी के तहत शनिवार को बराकर पुल के समीप स्थित अस्थायी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान कार संख्या डबल्युबी 82 ई – 8080 से 3 लाख रूपया जब्त हुआ। कार में सवार नितुरिया निवासी रंजन मांझी से पूछताछ करने पर बताया कि इसी माह मेरी बेटी की शादी है। इसलिए वह पैसे निकाला है। उसने बताया कि मेरी गाड़ी का सर्विंसिंग गोविंदपुर में हो रहा है। वहीं हम अपनी गाड़ी लेने जा रहे है। उसने पुलिस के समक्ष अपनी बेटी की शादी का कार्ड भी दिखाया। उक्त पैसे को चिरकुंडा थाना में रख लिया गया है। चिरकुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारी से संपर्क करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उक्त अवसर पर दंडाधिकारी के रूप में बिरेन्द्र अटल, रोहित कुमार, पंकज सिंह सहित चिरकुंडा पुलिस उपस्थित थी।

About Author

error: Content is protected !!