उंगली पर वोट की स्याही दिखाकर लें निशुल्क सुविधा का लाभ,रांची नगर निगम

Ranchi :  झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने है. पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 2 नवंबर को होगा. रांची में 13 नवंबर को वोटिंग होगी. शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदान के प्रति उत्साह-वर्धन के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में रांची नगर निगम ने भी विशेष पहल की है. मतदान दिवस यानी 13 नवंबर को मतदान करने वाले नागरिकों के लिए निगम कई सुविधाएं उपलब्ध करायेगा. इसके तहत नागरिक अपनी उंगली पर स्याही दिखाकर निशुल्क सिटी बस में यात्रा कर सकते हैं. वहीं निगम क्षेत्र अंतर्गत उपलब्ध पार्किंग में निशुल्क वाहन पार्क कर सकते हैं. यानी निगम उनका वाहन पड़ाव शुल्क माफ कर देगा. साथ ही निगम के पार्कों में चुनाव के दिन मतदान करने वाले नागरिक और उनके परिवार के नाबालिक सदस्य बिना प्रवेश शुल्क दिये पार्कों में प्रवेश कर सकते हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!