हेटलापीठ में छठ पूजा मनाने आये एक युवक की धारधर हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार को 2 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। मृतक युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना हेटलापीठ निवासी छोटू दास के रूप में की गयी। घटना में बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सब दलबल के साथ मौक़े पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार छोटू दास मंगलवार को छठ पूजा मनाने के लिए अपने घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हेटलापीठ स्थित अपने घर के लिए निकला हुआ था, लेकिन कल शाम तक वह अपने घर नहीं पहुंचा, ज़ब देर रात तक वह घर नहीं आया तो लोगों ने छोटू की खोजबीन शुरू की। इसी बीच बुधवार सुबह छोटू का शव सिमरियाधौड़ा स्थित आरोग्य अस्पताल के पीछे पाया गया, छोटू के चेहरे और गर्दन पर धारधार हथियार से वार किया हुआ ज़ख्म के निशान पाया गया।