वरीय पदाधिकारियों ने किया इंटर स्टेट चेक पोस्ट का निरीक्षण

वरीय पदाधिकारियों ने किया इंटर स्टेट चेक पोस्ट का निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: विधानसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में 11 इंटर स्टेट एवं 5 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाए गए हैं। चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी वहनों की जांच की जा रही है।

इसी संदर्भ में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा महोदया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन महोदय ने संयुक्त रूप से मैथन स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में वरीय पदाधिकारियों ने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मियों को जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच करने तथा वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर व ऑनर का नाम, पता, मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया।

साथ ही भारी मात्रा में नगदी, शराब, ज्वेलरी, नशीले पदार्थ सहित मतदाताओं को प्रलोभन देने वाली अन्य सामग्रियां मिलने पर जब्त करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान वीडियोग्राफी करने का भी निर्देश दिया गया। मौके पर एसडीपीओ निरसा श्री रजत माणिक बाखला एवं मैथन ओपी प्रभारी ए अमन भी मौजूद थे।

About Author

error: Content is protected !!