Ranchi : रांची पुलिस की टीम मंगलवार की सुबह से शिक्षण संस्थान और अस्पताल में छापेमारी कर रही है. पुलिस की टीम नामकुम थाना क्षेत्र स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी, कलावती अस्पताल और इस संस्थान के संचालक के आवास पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, रांची पुलिस ने रुपया रखे जाने की सूचना पर यह छापेमारी की है. हालांकि छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आ पायी है. गौरतलब है कि इससे पहले रांची पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान में छापेमारी कर एक करोड़ से अधिक रुपये बरामद किये थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!