भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त….

चंद्रपुरा से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बोकारो: जिला उत्पाद विभाग की टीम ने चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो में कई जगह छापेमारी कर 90 लीटर विदेशी शराब, 3000 किलो जावा महुआ, 150 लीटर महुआ शराब जब्त किया.

बोकारो
चंद्रपुरा. जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो में कई जगह छापेमारी कर 90 लीटर विदेशी शराब, 3000 किलो जावा महुआ, 150 लीटर महुआ शराब जब्त किया. मामले में कई के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय पाल, अवर निरीक्षक सदर–सह–तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो–सह–चंद्रपुरा महेश दास शामिल थे. मालूम हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चला कर अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. हाल में बिरसा मार्केट के एक होटल से काफी मात्रा में शराब जब्त की गयी थी.

About Author

error: Content is protected !!