कबाड़ीपट्टी में देर रात दुकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : नया बाजार के कबाड़ीपट्टी स्थित एक दुकान में गुरुवार की देर रात आग लग गयी. इस घटना में दुकान में रखे हजारों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. घटना देर रात लगभग दो बजे की है. कबाड़ीपट्टी स्थित सारिक अली की दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों को दुकान में आग लगने की जानकारी मिली.
लोगों ने इसकी सूचना दुकान के मालिक सारिक अली को दी. बाद में अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. लगभग आधे घंटे के अंदर दमकल की गाड़ी ने पहुंच एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सारिक अली ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे. दुकान में कबाड़ व पूर्व में इस्तेमाल किया हुआ मोटर पार्ट्स का सामान व टायर था. दुकान में रखा टायर, मोटर पार्ट्स समेत अन्य सामान जलकर राख हो गये. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है.