झारखंड के 43 विधानसभा सीटों पर 683 प्रत्याशी….

Ranchi :   झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया संपन्न हो गयी है. 30 अक्टूबर को नॉमिनेशन वापसी के अंतिम दिन 58 प्रत्याशियों के अपना नाम वापस लिया. इसके बाद 43 विधानसभा सीटों पर कुल 683 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे. इससे पहले पहले चरण के चुनाव के तहत 43 विधानसभा सीटों के लिए 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नॉमिनेशन प्रक्रिया चली थी, जिसमें कुल 805 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था. वहीं 28 अक्टूबर को स्क्रूटनी के बाद 62 प्रत्याशियों का नॉमिनेशन रद्द कर दिया था.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद 743 प्रत्याशी बचे थे. वहीं अब नामांकन वापस लेने के बाद कुल 683 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं, जिनके बीच 13 नवंबर को कड़ा मुकाबला होगा. बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं. पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा 20 नवंबर को है. 2019 के विधानसभा चुनाव में इन 43 विधानसभा सीटों पर 633 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे. जबकि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 683 प्रत्याशी मैदान में हैं. इस तरह 2019 के मुकाबले 2024 में इस बार 50 प्रत्याशी अधिक है.

About Author

error: Content is protected !!