बिहार के रहने वाले आरके सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार संभाला, 1989 बैच के हैं आईएएस अधिकारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मोदी सरकार ने अगस्त में राजेश कुमार सिंह (आरके सिंह) को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया था। अरमानी गिरधर के रिटायर होने के बाद आज आरके सिंह ने नए रक्षा सचिव का कार्यभार संभाल लिया है।
दो साल तक संभालेंगे ये पद
आरके सिंह का दो सालों तक कार्यकाल होगा। उन्होंने साउथ ब्लॉक में कार्यभार संभाला हैं, जहां मंत्रालय स्थित है। बता दें कि बिहार के रहने वाले आरके सिंह केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।