कोडरमा पुलिस ने सात जुआरियों को किया गिरफ्तार, कार जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोडरमा :कोडरमा पुलिस ने जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों का नाम रवि, विक्रम कुमार उर्फ बिक्की, दिलीप कुमार, कैलाश रविदास, हीरा यादव, अनिल कुमार, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार शर्मा है।
कोडरमा पुलिस को जानकारी मिली थी कि तिलैया थाना इलाके में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद कोडरमा पुलिस ने छापेमारी कर सभी लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावे पुलिस ने एक कार, 3800 रुपये, पांच और ताश के पत्ते को जब्त किया है।