अहमदाबाद में कचरे से बनेगी बिजली, केंद्रीय गृह मंत्री ने 375 करोड़ से बने प्लांट का किया उद्घाटन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अहमदाबाद में कचरे से अब बिजली बनाई जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद में 15 मेगावाट के बिजली संयंत्र का उद्घाटन किया। राज्य सरकार ने बताया कि 375 करोड़ की लागत से अहमदाबाद के पिपलाज गांव में पीपीपी मॉडल पर प्लांट का निर्माण कराया गया है।