अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव……..

Lucknow :  रामनगरी अयोध्या में बुधवार को आठवीं बार दीपोत्सव का आयोजन होगा. इसके लिए रामनगरी को पूरी तरह से सजाया गया है. मुख्यमंत्री योगी बुधवार को लगभग 20 घंटे यहां रहेंगे. रामपथ पर देश भर आये कलाकार अपना मंचन करेंगे. इसके बाद राम कथा पार्क पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान के स्वरूपों के राज्याभिषेक करेंगे और शाम को राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जायेगा. जारी कार्यक्रम के मुताबिक राम की पैड़ी पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. इनमें लेजर शो इमेज प्रोटेक्शन शो है. मुख्यमंत्री दूसरे विश्व रिकॉर्ड के भी साक्षी होंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!