पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध लाटरी टिकट सहित एक गिरफ्तार

चिरकुंडा : कालूबथान ओपी क्षेत्र में इन दिनों अवैध ढंग से लाँटरी का टिकट छाप कर लोगों को झूठा प्रलोभन देकर बेचने के मामले में एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई।जिसमें कालूबथान ओपी क्षेत्र के सावंलापुर निवासी 26 वर्षीय प्रकाश मंडल को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके पास से भारी मात्रा में अवैध लाटरी, प्रिंटर सहित अन्य सामग्री जब्त की।उक्त जानकारी निरसा के एसडीपीओ ने मैथन स्थित कार्यालय में पत्रकारों को प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से कालूबथान ओपी क्षेत्र में फर्जी तरीके से नागालैंड कंपनी का टिकट प्रिंट कर लोगों को प्रलोभन देकर बेचने का कार्य हो रहा था। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापामारी की गई। छापामारी में सावंलापुर निवासी प्रकाश मंडल को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से नागालैंड कंपनी का भारी मात्रा में छपा हुआ लाँटरी का टिकट, प्रिंटर, पेपर कटिंग मशीन, लैपटाँप, ए फार साइज का पेपर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। उन्होंने पूछताछ में अपने एक सहयोगी विशु मंडल का नाम बताया। बाद में विशु मंडल के भी छापामारी की गई। लेकिन वह घर में मौजूद नहीं था। उसका खोजबीन की जा रही है। गठित टीम में नीतिश मिश्रा कालूबथान प्रभारी, सअनि आशुतोष यादव, दुबराज मल्लिक, अरूण कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!