मैथन में मवेशी लदा कंटेनर जब्त

मैथन में मवेशी लदा कंटेनर जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मैथन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सोमवार की सुबह 5 बजे टोल प्लाजा के पास मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त कर लिया. कंटेनर ( संख्या आरजे 32 जीडी 5478) पर 43 मवेशी ठूंस कर लादे गए थे. टोल प्लाजा पर पुलिस की चेकिंग देख मवेशी तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने 3 तस्करों को खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़े गए तस्करों फहेद आलम, नसीम अहमद व कैलाश कुमार पुलिस पूछताछ कर रही थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंटेनर में 7 गोवंश मृत पाए गए. मवेशियों से लदा कंटेनर बिहार के गया से कोलकाता जा रहा था. मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि कंटेनर को जब्त कर उस पर लदे मवेशियों को उतार कर पशु डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जांच कराई गई. उन्हें कतरास गोशाला को सौंपने की तैयारी है. वहीं, वहीं, पकड़े गए मवेशी तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!