रांची : धुर्वा डैम से युवती का शव बरामद,….

Ranchi :  रांची के धुर्वा डैम से एक युवती का शव बरामद हुआ है. यह मामला नगड़ी थाना क्षेत्र का है. रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने डैम में शव को तिरते हुए देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थानीय गोताखोर की मदद से युवती का शव पानी से बाहर निकलवाया. युवती के पॉकेट से आधार कार्ड बरामद हुआ है. जिसमें उसका नाम रेशमा परवीन लिखा हुआ है, और वह जींस और टी शर्ट पहने हुए है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है कि युवती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर उसके शव को डैम में फेंक दिया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!