महुदा पुलिस चेक पोस्ट पर गांजा पीकर करते है गाड़ियों की चेकिंग

महूदा-चेक पोस्ट पर दो पुलिस कर्मियों का गांजा का कश लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल,फोर लेन पर वाहन चालकों से भी किया गया दुर्व्यवहार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : महुदा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित एक चाय दुकान के समीप बुधवार की देर रात झारखंड पुलिस के दो बिगड़ैल वर्दीधारियों का उत्पात देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के दो क्लिप है, पहले क्लिप में दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा बड़े वाहनों को रोककर चालकों के साथ बत्तमीजी करते हुए देखा जा रहा है तथा दूसरे क्लिप में इनको गांजे का कश लेते हुए देखा जा रहा है। नाम का खुलासा ना करने की शर्त पर मौके पर मौजूद कई लोगों ने बताया कि उक्त दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा काफी देर तक बड़ी गाड़ियों को रोककर उनसे वसूली की गई तथा कई चालको के साथ मारपीट की गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। लोगों ने कहा कि ऐसे रक्षक ही अगर भक्षक बन जाए तो क्षेत्र के लोग शायद ही आजादी की जिंदगी जी सकेंगे। बहरहाल जो भी हो मामले की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और ऐसे दंबग पुलिसकर्मियों पर कड़ी कारवाई होनी चाहिए। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इसपर क्या कारवाई करती है?

About Author

error: Content is protected !!