प्रमंडलीय आयुक्त ने झारखंड व पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ किया बैठक….

प्रमंडलीय आयुक्त ने झारखंड व पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ किया बैठक..दिए जरूरी दिशा निर्देश…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

निरसा : प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग पवन कुमार ने आगामी झारखंड विधानसभा निर्वाचन-2024 के निमित झारखंड व पश्चिम बंगाल के प्रशानिक अधिकारियों के साथ शनिवार को मैथन के चेयरमैंन गेस्ट हाउस में समीक्षात्मक बैठक किया..

इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की गई दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि झारखंड से लगने वाले सीमा धनबाद,बोकारो एव रामगढ़ के सभी सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई जाए और हर गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है साथ ही आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के तहत सीमा पर चेक नाका पर आर्मस, लिकर नगद सहित गैरकानूनी वस्तुओं पर विशेष चौकसी रखी जाए,होटल ,ढाबा पर भी नजर रखी जाए,बंगाल प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है कि सीमा पर लगने वाले चेक नाका बनाएं ताकि हमारी जांच में अगर कुछ छूट गई है तो बंगाल में उसे ट्रेस किया जा सके एवं कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारी से ली।
प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग पवन कुमार ने सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर तत्पर रहे..

मौके पर धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा,बोकारो उपायुक्त विजय जाधव,डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा,धनबाद एसएसपी एच पी जनार्दन ,एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा,निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला समेत पश्चिम बंगाल के सभी सीमावर्ती क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें..

About Author

error: Content is protected !!