स्टार पवन सिंह को आसनसोल आने को लेकर विवाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आसनसोल : पावर स्टार पवन सिंह के आसनसोल में आने को लेकर एक बार फिर से विवाद पैदा हो गया है जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह द्वारा बहुल में काली पूजा के उपलक्ष में आगामी 3 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में पवन सिंह को बुलाया जा रहा है पवन सिंह ने वीडियो भी जारी कर कहा है कि वह भजन गाने के लिए आ रहे हैं लेकिन इसी बीच बांग्ला पक्ष ने उनका विरोध शुरू कर दिया है कि जब भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल से प्रत्याशी घोषित किया था तब इन्हीं आरोपों को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने उन पर हमला बोला था जिसके बाद पवन सिंह में नाम वापस लेने की घोषणा की थी अब तृणमूल के नेता ही उन्हें आसनसोल में ला रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि विवाद तो खड़ा होना ही था अब यह बड़ा सवाल बन गया है कि क्या पवन सिंह अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आएंगे या बांग्ला पक्ष उनकी राह में रोड़ा बनेगा।