इरफ़ान अंसारी के खिलाफ चुनाव…..

इरफ़ान अंसारी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, सीता सोरेन…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही ज्ञापन देकर मांग किया है कि विधान सभा चुनाव तक इरफान अंसारी को राज्य बदर कर दिया जाय और उनको नामांकन से रोका जाए। इसके अलावा उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया जाय

झारखंड
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को चुनाव आयोग पहुंचकर जामताड़ा के विधायक Irfan Ansari के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

साथ ही ज्ञापन देकर मांग किया है कि विधान सभा चुनाव तक इरफान अंसारी को राज्य बदर कर दिया जाय और उनको नामांकन से रोका जाए। इसके अलावा उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया जाय।

इरफान अंसारी के द्वारा कहा गया शब्द का वीडियो भी जमा किया
सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि Sita Soren एक अनुसूचित जन जाति और विधवा महिला है और किसी विधवा महिला को “रिजेक्टेड माल” कहकर संबोधित करना न सिर्फ आदिवासियों का अपमान है बल्कि राज्य और देश के सभी विधवा महिलाओं का भी अपमान है।

 

कांग्रेस पार्टी का आदिवासी महिला के बारे में क्या सोच है वो अब जग जाहिर हो चुका है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 में प्रावधान है कि जो कोई भी व्यक्ति किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा गंभीर अपराध करेगा उसको दंडित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज दुर्गा सोरेन जीवित होते तो क्या इरफान अंसारी ऐसा व्यक्ति उनकी पत्नी को ऐसा शब्द कह पाते ? प्रतिनिधिमंडल ने इरफान अंसारी के द्वारा कहा गया शब्द का वीडियो भी जमा किया है।

About Author

error: Content is protected !!