विधानसभा चुनाव 2024: शुक्रवार संध्या….

विधानसभा चुनाव 2024: शुक्रवार संध्या तक कुल 1.65 करोड़ से अधिक नगद राशि बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना व ओ.पी. क्षेत्रों में सघन जांच अभियान जारी है। साथ ही मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए नगद राशि, शराब सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के लिए 11 इंटर स्टेट तथा 5 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां लगातार आने जाने वाले हर छोटे बड़े वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही है।

इस क्रम में शुक्रवार को संध्या 7:00 बजे तक कतरास व सिंदरी थाना क्षेत्र तथा भौंरा ओ.पी. में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने जांच के दौरान 6 लाख 40 हजार रुपए नगद बरामद किए।
इसके विस्तृत जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कतरास थाना क्षेत्र से 1 लाख 40 हजार, सिंदरी थाना क्षेत्र से 3 लाख एवं भौंरा ओपी से 2 लाख रुपए नगद बरामद किए गए।

वहीं आज बरामद की गई राशि को लेकर अब तक फ्लाइंग स्क्वॉड टीम व स्टेटिक सर्विलांस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्र व ओ.पी. में छोटे बड़े वाहनों की जांच करने के दौरान कुल 1 करोड़ 65 लाख 23 हजार 654 रुपए नगद बरामद किए हैं।

About Author

error: Content is protected !!